ड्यूटी से लौटते वक्त शहीद हुए कांस्टेबल के परिवार को ₹1.70 करोड़ की सम्मान राशि

  • 17h Ago 276 Views


कर्तव्य के प्रति समर्पण की मिसाल बने कानपुर देहात के शहीद आरक्षी कुनाल भारती के परिवार को पुलिस विभाग और बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से बड़ी आर्थिक सहायता दी गई है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने शहीद की पत्नी को 1 करोड़ 70 लाख रुपये का चेक सौंपा।

कानपुर देहात में आयोजित एक सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय और बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रमुख संतोष कुमार ने शहीद आरक्षी कुनाल भारती की पत्नी सोनी देवी को 1.70 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

वर्ष 2018 बैच के आरक्षी कुनाल भारती यूपी-112 सेवा में तैनात थे। 23 अप्रैल 2026 को पीआरवी ड्यूटी पूरी कर मोटरसाइकिल से घर लौटते समय शहजादपुर के पास क्रेन की टक्कर से उनका निधन हो गया था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुनाल भारती ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ जनता की सेवा की। उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा और विभाग उनके परिवार के साथ हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी राजीव सिरोही सहित पुलिस और बैंक के कई अधिकारी मौजूद रहे।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now