धौलपुर में ACB का बड़ा एक्शन: कनिष्ठ सहायक 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

  • 12 days ago
  • 347 views


राजस्थान के धौलपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत रतनपुर के कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि वह मनरेगा योजना के तहत मस्टरोल जारी करने के बदले परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

इसके बाद एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर भरतपुर रेंज के डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस उप अधीक्षक ज्ञानचंद के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसमें आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया गया। कार्रवाई के दौरान आरोपी की जेब से 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई।

एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है। एसीबी का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now