डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, इलाके में तनाव

  • 66 days ago
  • 701 views


अलीगढ़ के पाली मुकीमपुर थाना क्षेत्र में अतरौली–आलमपुर मार्ग पर खड़ोआ बंबा के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार 22 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरदोई के मजरा खेड़ा निवासी सुनील कुमार, पुत्र सूरजपाल के रूप में हुई है। वह बाइक से अतरौली की ओर जा रहा था।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर को घेर लिया। आक्रोशित लोगों ने वाहन में आग लगाने की कोशिश भी की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

सूचना मिलने पर मुकीमपुर, छर्रा और दादो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्राधिकारी छर्रा कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now