CJP प्रदर्शन में शामिल छात्र को ₹5 लाख का नोटिस, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में मचा बवाल

  • 24d Ago 161 Views


ग्रेटर नोएडा की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के एक छात्र को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रदर्शन में शामिल होना महंगा पड़ गया है। विश्वविद्यालय के कानून के छात्र अक्षत त्रिपाठी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट ने 5 लाख रुपये का बॉन्ड भरने का नोटिस जारी किया है। पुलिस रिपोर्ट में उन पर छात्रों को सरकार के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया गया है, जबकि छात्र और SFI ने इसे शांतिपूर्ण विरोध को दबाने की कार्रवाई बताया है।

गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के दूसरे वर्ष के कानून छात्र और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) के सदस्य अक्षत त्रिपाठी को 4 सितंबर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 130 के तहत नोटिस जारी किया गया। यह कार्रवाई ईकोटेक-1 थाने के एक सब-इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर हुई।

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान अक्षत ने छात्रों को सरकार के खिलाफ एकजुट करने और भड़काने का प्रयास किया, जिससे शांति भंग होने की आशंका बनी। इसी आधार पर उनसे 5 लाख रुपये की जमानती प्रतिभूति (बॉन्ड) भरने को कहा गया है।

वहीं अक्षत त्रिपाठी ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। उनका दावा है कि उस समय गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी करीब तीन महीने से बंद थी और 20 जुलाई के प्रदर्शन में वह खुद भी पुलिस कार्रवाई में घायल हुए थे।

SFI ने इस नोटिस की कड़ी निंदा करते हुए इसे छात्रों के संवैधानिक विरोध के अधिकार को डराने और दबाने की कोशिश बताया है। संगठन ने नोटिस तत्काल वापस लेने और कानून-व्यवस्था के प्रावधानों के कथित दुरुपयोग की जांच की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now