मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 10h ago
उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी चित्रकूट एक बार फिर शर्मसार हुई है। महज़ 10 दिनों के भीतर दूसरी गैंगरेप की वारदात सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
ताजा मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के देवांगना घाटी का है, जहां एक नीट की छात्रा अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने दोनों को रोककर पहले लूट का प्रयास किया और फिर दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि इससे पहले 13 जुलाई को मानिकपुर थाना क्षेत्र में भी एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। उस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों और महिलाओं में भय का माहौल है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि थाना पुलिस और एसओजी की टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी चित्रकूट एक बार फिर शर्मसार हुई है। महज़ 10 दिनों के भीतर दूसरी गैंगरेप की वारदात सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के देवांगना घाटी का है, जहां एक नीट की छात्रा अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बदमाशों ने दोनों को रोककर पहले लूट का प्रयास किया और फिर दोनों को बंधक बना लिया। इसके बाद छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि इससे पहले 13 जुलाई को मानिकपुर थाना क्षेत्र में भी एक युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई थी। उस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों और महिलाओं में भय का माहौल है। वहीं, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह का कहना है कि थाना पुलिस और एसओजी की टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!