मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 12h ago
चित्रकूट जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशगंज मोहल्ले की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दुकानदार संदीप गुप्ता रोज की तरह अपनी फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
जब दुकान से तेज लपटें और धुआं बाहर निकलने लगा तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पीड़ित दुकानदार संदीप गुप्ता ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में लगभग 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं
चित्रकूट जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशगंज मोहल्ले की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दुकानदार संदीप गुप्ता रोज की तरह अपनी फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक अज्ञात कारणों से दुकान में आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब दुकान से तेज लपटें और धुआं बाहर निकलने लगा तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार संदीप गुप्ता ने बताया कि रात करीब साढ़े 9 बजे उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचे, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। उन्होंने बताया कि इस आगजनी में लगभग 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!