चित्रकूट में 12 वर्षीय मासूम की हत्या से हड़कंप, गड्ढे में मिला शव - ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

  • 13 days ago
  • 407 views


चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे में 12 वर्षीय बालक अंकुर उर्फ लल्ली की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। सोमवार दोपहर घर से गायब हुए अंकुर का शव देर शाम सिंचाई विभाग के जर्जर भवन के पास एक पुराने शौचालय के गड्ढे में मिला।

हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गड्ढे में फेंककर ऊपर सूखी पत्तियां डाल दी थीं।

मृतक की मां रामदुलारी बेटे की तलाश करते हुए मौके पर पहुंची, जहां उसने अंकुर को लहूलुहान हालत में देखा। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने रामनगर बस स्टैंड पर झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे जाम कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।

सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now