परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
चंदौली जनपद के मुगलसराय क्षेत्र में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल गार्गी पटेल को परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सपा नेता प्यारे लाल के परिजनों ने घर में घुसकर पहले गाली-गलौज की और फिर बेरहमी से मारपीट की। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान घर के अंदर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जब आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकी दी।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद मुगलसराय पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
घटना को लेकर स्थानीय लोगों और सपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर