संस्कृति विवि में पुस्तकालय विज्ञान के जनक प्रो. एस. आर. रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई...
- 4h ago
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। सरैया गांव के पास हाईवे किनारे खड़ी एक मारुति कार में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बुझने के बाद जब कार की तलाशी ली गई तो ड्राइविंग सीट पर एक युवक का बुरी तरह जला हुआ शव मिला। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान खुर्रम नगर निवासी 32 वर्षीय अलमाश हक के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को हत्या की आशंका भी है। जिस स्थान पर कार मिली, वहां आसपास काफी सुनसान इलाका है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार में आग दुर्घटनावश लगी या किसी साजिश के तहत लगाई गई। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। सरैया गांव के पास हाईवे किनारे खड़ी एक मारुति कार में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद जब कार की तलाशी ली गई तो ड्राइविंग सीट पर एक युवक का बुरी तरह जला हुआ शव मिला। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान खुर्रम नगर निवासी 32 वर्षीय अलमाश हक के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को हत्या की आशंका भी है। जिस स्थान पर कार मिली, वहां आसपास काफी सुनसान इलाका है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार में आग दुर्घटनावश लगी या किसी साजिश के तहत लगाई गई। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!