Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 07 Aug 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चलती कार बनी आग का गोला, युवक जिंदा जला; हादसा या हत्या? पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (बीकेटी) थाना क्षेत्र में सीतापुर हाईवे पर गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। सरैया गांव के पास हाईवे किनारे खड़ी एक मारुति कार में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझने के बाद जब कार की तलाशी ली गई तो ड्राइविंग सीट पर एक युवक का बुरी तरह जला हुआ शव मिला। पुलिस ने कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतक की पहचान खुर्रम नगर निवासी 32 वर्षीय अलमाश हक के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को हत्या की आशंका भी है। जिस स्थान पर कार मिली, वहां आसपास काफी सुनसान इलाका है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कार में आग दुर्घटनावश लगी या किसी साजिश के तहत लगाई गई। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

Previous News

आगरा में फिर धंसी सड़क, गड्ढे में उतरे कांग्रेस नेता; स्कूल बस फंसने के बाद फूटा गुस्सा

Next News

लखनऊ से चंद्रशेखर आजाद का शक्ति प्रदर्शन, 'मंडल चेतना जन आंदोलन' का किया आगाज