मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 12h ago
बुलंदशहर में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सन्तपुरा बम्बे की पुलिया के पास चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान विनोद उर्फ कालिया के रूप में हुई है, जो एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लूट और चोरी समेत सात आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी निगरानी में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की बाइक, लैपटॉप बैग, चांदी का सिक्का और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी 12-13 मई की रात एसडीएम कॉलोनी में बंद मकान में हुई चोरी की घटना में वांछित चल रहा था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था।
मुठभेड़ के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और टीम की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और अपराधों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान भी जारी है
बुलंदशहर में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। सन्तपुरा बम्बे की पुलिया के पास चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विनोद उर्फ कालिया के रूप में हुई है, जो एक शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ लूट और चोरी समेत सात आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी निगरानी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, बिना नंबर की बाइक, लैपटॉप बैग, चांदी का सिक्का और 25 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी 12-13 मई की रात एसडीएम कॉलोनी में बंद मकान में हुई चोरी की घटना में वांछित चल रहा था और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बच रहा था। मुठभेड़ के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और टीम की कार्रवाई की सराहना की। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और अपराधों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान भी जारी है
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!