बुलंदशहर में गोद भराई समारोह के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत, फूड प्वाइजनिंग की आशंका

  • 142d Ago 288 Views


बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव सलगमा में आयोजित गोद भराई समारोह के बाद अचानक कई लोगों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में शामिल करीब 50 से 60 ग्रामीणों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि समारोह में मटर पनीर की सब्जी और छेना रसगुल्ला खाने के बाद लोगों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई लोगों की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल जहांगीराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

अस्पताल में बीमार लोगों का उपचार लगातार जारी है। वहीं कई मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। प्रारंभिक तौर पर मामले में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम भोजन के नमूनों की जांच में जुट गई है, ताकि बीमारी की वास्तविक वजह सामने आ सके।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now