सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।
घटना सिकंदराबाद की एसडीएम कॉलोनी में डिवाइन स्कूल के सामने की है। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार बैंगलोर गया हुआ था और मकान बंद पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने पहले घर का ताला तोड़ा और फिर स्टील की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुस गए।
चोरों ने घर में रखी नकदी के साथ लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
बुलंदशहर के सिकंदराबाद में बंद मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।घटना सिकंदराबाद की एसडीएम कॉलोनी में डिवाइन स्कूल के सामने की है। बताया जा रहा है कि घटना के समय परिवार बैंगलोर गया हुआ था और मकान बंद पड़ा था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने पहले घर का ताला तोड़ा और फिर स्टील की ग्रिल उखाड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने घर में रखी नकदी के साथ लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!