सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 7h ago
मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन फिल्मों की कमाई चर्चा में है। ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 52 दिन बाद भी अपनी पकड़ बनाए रखी है और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 401.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं नानी की ‘द पैराडाइज’ शुरुआती दिनों में तेजी से कमाई कर रही है, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन- द फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है।
नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित ‘हनुमान अंश’ ने शुरुआत में धीमी कमाई की थी, लेकिन बाद में वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की कमाई में तेजी आई। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 52वें दिन भारत में 9 करोड़ रुपये नेट कमाए।
इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 307.03 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस 362.70 करोड़ रुपये हो गया है। ओवरसीज से करीब 38.50 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 401.20 करोड़ रुपये पहुंच गया।
खास बात यह है कि फिल्म ने महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग से शुरुआत की थी, लेकिन अब आठवें हफ्ते में भी एक दिन में करोड़ों की कमाई कर रही है। 52वें दिन की कमाई पिछले दिन के 6.50 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 38.5 फीसदी ज्यादा बताई गई है।
नानी की ‘द पैराडाइज’ अभी रिलीज के शुरुआती दौर में है और फिल्म ने अब तक करीब 144.85 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसमें भारत से 114.85 करोड़ और ओवरसीज से 30 करोड़ रुपये शामिल हैं। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 97.10 करोड़ रुपये बताया गया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन- द फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ रिलीज के चौथे दिन तक भारत में 38.85 करोड़ रुपये नेट कमा चुकी है। इंडिया ग्रॉस करीब 46.35 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 4 करोड़ रुपये बताया गया है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 50.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
फिलहाल तीनों फिल्मों की रिलीज लाइफ अलग-अलग है। ‘हनुमान अंश’ जहां लंबी दौड़ में लगातार कमाई कर रही है, वहीं ‘द पैराडाइज’ और ‘द वन’ अभी शुरुआती दिनों में हैं। आने वाले दिनों की कमाई से इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और स्पष्ट होगा।
मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों तीन फिल्मों की कमाई चर्चा में है। ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 52 दिन बाद भी अपनी पकड़ बनाए रखी है और फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 401.20 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं नानी की ‘द पैराडाइज’ शुरुआती दिनों में तेजी से कमाई कर रही है, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन- द फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही है। 52वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी नीम करोली बाबा की जिंदगी से प्रेरित ‘हनुमान अंश’ ने शुरुआत में धीमी कमाई की थी, लेकिन बाद में वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की कमाई में तेजी आई। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 52वें दिन भारत में 9 करोड़ रुपये नेट कमाए। इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 307.03 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस 362.70 करोड़ रुपये हो गया है। ओवरसीज से करीब 38.50 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 401.20 करोड़ रुपये पहुंच गया। खास बात यह है कि फिल्म ने महज 10 लाख रुपये की ओपनिंग से शुरुआत की थी, लेकिन अब आठवें हफ्ते में भी एक दिन में करोड़ों की कमाई कर रही है। 52वें दिन की कमाई पिछले दिन के 6.50 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 38.5 फीसदी ज्यादा बताई गई है। ‘द पैराडाइज’ की भी तेज रफ्तार नानी की ‘द पैराडाइज’ अभी रिलीज के शुरुआती दौर में है और फिल्म ने अब तक करीब 144.85 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसमें भारत से 114.85 करोड़ और ओवरसीज से 30 करोड़ रुपये शामिल हैं। फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 97.10 करोड़ रुपये बताया गया है। ‘द वन’ की चौथे दिन तक इतनी कमाई सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन- द फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ रिलीज के चौथे दिन तक भारत में 38.85 करोड़ रुपये नेट कमा चुकी है। इंडिया ग्रॉस करीब 46.35 करोड़ और ओवरसीज कलेक्शन 4 करोड़ रुपये बताया गया है। इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 50.35 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिलहाल तीनों फिल्मों की रिलीज लाइफ अलग-अलग है। ‘हनुमान अंश’ जहां लंबी दौड़ में लगातार कमाई कर रही है, वहीं ‘द पैराडाइज’ और ‘द वन’ अभी शुरुआती दिनों में हैं। आने वाले दिनों की कमाई से इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और स्पष्ट होगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!