भाजपा की जीत का जश्न, आतिशबाजी के बीच बांटी मिठाई और झालमुड़ी

  • 41 days ago
  • 230 views


हाथरस के अलीगढ़ रोड पर भाजपा की चुनावी जीत का जोरदार जश्न मनाया गया। पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली सफलता पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा ने किया।

शिविर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मिठाई और झालमुड़ी बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान जमकर आतिशबाजी हुई और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। पूरा क्षेत्र उत्सवी माहौल में रंगा दिखाई दिया।

आशीष शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारतीय इतिहास और सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण भूमि रही है। उन्होंने भाजपा की जीत को सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और विकास की दिशा में अहम बताया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now