बेचई यादव हत्याकांड में नया मोड़, मृतक के भाई ने पत्नी समेत तीन लोगों पर रची साजिश का लगाया आरोप

  • 72d Ago 568 Views


चंदौली के चर्चित बेचई यादव हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतक के बड़े भाई ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी समेत तीन लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

चंदौली के चकिया क्षेत्र के जोगियाकला गांव में हुए चर्चित बेचई यादव हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है।

मृतक के बड़े भाई दीनानाथ यादव ने पुलिस अधीक्षक चंदौली सहित अन्य उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मृतक की पत्नी रेखा देवी, उसकी मां घन्नो देवी और सुनील यादव पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रेखा देवी और सुनील यादव के बीच कथित अवैध संबंध थे, जिसका बेचई यादव विरोध करता था। इसी वजह से उसे कई बार जान से मारने की धमकियां भी दी गईं।

परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना वाली रात बेचई यादव के घर के बाहर सोने की जानकारी आरोपियों तक पहुंचाई गई, जिसके बाद कुल्हाड़ी से गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई।

गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब मृतक के परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अन्य नामजद आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now