CM योगी के दौरे से पहले वृंदावन हेलीपैड का DM, SSP निरीक्षण...
- 17h ago
पहाड़ से लेकर मैदान तक… बारिश अब आफत बन गई है। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन और मकान ढहने से सात लोगों की जान चली गई, जबकि उत्तर प्रदेश और झारखंड में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में तबाही मचा दी है। अल्मोड़ा में मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हुई, जबकि देहरादून और अन्य क्षेत्रों में तेज बहाव, भूस्खलन और सड़कें बंद होने की घटनाएं सामने आई हैं। कई नदियां और गदेरे उफान पर हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में स्कूल बंद रखने और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
वहीं उत्तर प्रदेश में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है और 11 स्थानों पर नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। हजारों हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो चुकी है, जबकि प्रशासन को 6 सितंबर तक हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
झारखंड में भी अत्यधिक बारिश और फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे कई राज्यों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।
पहाड़ से लेकर मैदान तक… बारिश अब आफत बन गई है। उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन और मकान ढहने से सात लोगों की जान चली गई, जबकि उत्तर प्रदेश और झारखंड में बाढ़ का खतरा लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में तबाही मचा दी है। अल्मोड़ा में मकान की दीवार गिरने से तीन लोगों की मौत हुई, जबकि देहरादून और अन्य क्षेत्रों में तेज बहाव, भूस्खलन और सड़कें बंद होने की घटनाएं सामने आई हैं। कई नदियां और गदेरे उफान पर हैं, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में स्कूल बंद रखने और लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है और 11 स्थानों पर नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। हजारों हेक्टेयर भूमि जलमग्न हो चुकी है, जबकि प्रशासन को 6 सितंबर तक हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। झारखंड में भी अत्यधिक बारिश और फ्लैश फ्लड की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे कई राज्यों के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!