सेंट फ्रांसिस स्कूल के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का...
- 9h ago
बरेली। खत्री जाति रत्न सम्मान समारोह में पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने गायक सुनील लोधी के भजन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि वह करीब 50 वर्षों से भजन गा रहे हैं और अब तक हजारों भजन रिकॉर्ड कर चुके हैं, लेकिन सुनील लोधी को फिल्म ‘हनुमान अंश’ के एक भजन से जो लोकप्रियता मिली, वह ईश्वर की विशेष कृपा का उदाहरण है।
बरेली के रामाडा होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनूप जलोटा ने सुनील लोधी के चर्चित भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई’ की पंक्तियां भी गुनगुनाईं। इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
अनूप जलोटा ने कहा कि आज भजनों का दायरा काफी बढ़ गया है और युवा पीढ़ी भी भक्ति संगीत से जुड़ रही है। उन्होंने संगीत में निरंतर कर्म करते रहने को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सफलता में ईश्वर की कृपा की भी भूमिका होती है।
सुनील लोधी का ‘हनुमान अंश’ फिल्म का भजन हाल के दिनों में काफी चर्चित रहा है। सुनील लोधी ने अपनी सफलता का श्रेय हनुमान जी की कृपा, मां सरस्वती के आशीर्वाद और श्रोताओं के प्यार को दिया है।
समारोह में अनूप जलोटा समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को ‘खत्री जाति रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के इतिहास, सांस्कृतिक योगदान और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
बरेली। खत्री जाति रत्न सम्मान समारोह में पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा ने गायक सुनील लोधी के भजन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि वह करीब 50 वर्षों से भजन गा रहे हैं और अब तक हजारों भजन रिकॉर्ड कर चुके हैं, लेकिन सुनील लोधी को फिल्म ‘हनुमान अंश’ के एक भजन से जो लोकप्रियता मिली, वह ईश्वर की विशेष कृपा का उदाहरण है। बरेली के रामाडा होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनूप जलोटा ने सुनील लोधी के चर्चित भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डाल दई’ की पंक्तियां भी गुनगुनाईं। इस दौरान मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। अनूप जलोटा ने कहा कि आज भजनों का दायरा काफी बढ़ गया है और युवा पीढ़ी भी भक्ति संगीत से जुड़ रही है। उन्होंने संगीत में निरंतर कर्म करते रहने को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सफलता में ईश्वर की कृपा की भी भूमिका होती है। सुनील लोधी का ‘हनुमान अंश’ फिल्म का भजन हाल के दिनों में काफी चर्चित रहा है। सुनील लोधी ने अपनी सफलता का श्रेय हनुमान जी की कृपा, मां सरस्वती के आशीर्वाद और श्रोताओं के प्यार को दिया है। समारोह में अनूप जलोटा समेत विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को ‘खत्री जाति रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाज के इतिहास, सांस्कृतिक योगदान और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!