बलदेव की सुहानी बनी सीबीएसई 12वीं में मथुरा टॉपर, 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर रचा इतिहास

  • 46 days ago
  • 1241 views


13 मई 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे घोषित सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम में बलदेव की छात्रा सुहानी ने 12वीं कक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मथुरा जनपद में टॉप कर दिया। सुहानी बलदेव पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं और उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

सुहानी के पिता केशव पांडे और माता कल्पना दोनों शिक्षक हैं, जबकि उनके दादा भी रिटायर्ड शिक्षक रहे हैं। शिक्षा से जुड़े परिवारिक माहौल का प्रभाव सुहानी की मेहनत और शानदार परिणाम में साफ दिखाई देता है।

रिजल्ट घोषित होने के बाद स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अनीता सिकरवार ने सुहानी को सबसे पहले बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सुहानी ने बताया कि उसका सपना डॉक्टर बनना है और वह आगे चलकर चिकित्सा क्षेत्र में देश की सेवा करना चाहती है। इससे पहले हाईस्कूल परीक्षा में भी उसने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।

इस शानदार उपलब्धि के बाद बलदेव क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है और लोग सुहानी को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now