परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल...
- 17h ago
उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस की एक बोगी पर अचानक एक युवक चढ़ गया और हाईटेंशन तारों के बेहद करीब रेलगाड़ी के ऊपर दौड़ने लगा। इस खतरनाक हरकत को देखकर ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग दहशत में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी देर तक बोगी के ऊपर इधर-उधर दौड़ता रहा, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बन गया। कुछ यात्रियों और स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतारने की कोशिश भी की, लेकिन स्थिति बेहद खतरनाक हो गई थी। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
बताया जा रहा है कि युवक अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र का निवासी है। उसे सुरक्षित हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने ऐसी खतरनाक हरकत क्यों की। इस घटना के कारण सियालदह-जम्मूतवी एक्सप्रेस कुछ समय तक स्टेशन पर खड़ी रही और परिचालन प्रभावित हुआ।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के मानसिक स्थिति सहित अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर