अयोध्या में पहले बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब

  • 150d Ago 252 Views


रामनगरी अयोध्या में ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हनुमानगढ़ी समेत शहर के सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना कर रहे हैं।

मंदिरों में भजन-कीर्तन, विशेष पूजा-अर्चना और “जय श्री राम” व “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा अयोध्या धाम भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। देश के विभिन्न राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे।

बताया जा रहा है कि इस बार ज्येष्ठ माह दो हिस्सों में बंटा है, जिसके चलते कुल 8 बड़े मंगल पड़ेंगे।  श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now