स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 13h ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक नगरी अयोध्या को एक और बड़ी सौगात देते हुए मऊशिवाला क्षेत्र के पास भव्य “लवकुश पार्क” विकसित करने की घोषणा की है। नगर निगम की ओर से करीब 17.72 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह पार्क “कचरे से कला” थीम पर आधारित होगा, जहां स्क्रैप धातु और बेकार सामग्री के जरिए रामायण के ऐतिहासिक प्रसंगों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया जाएगा।
पार्क में अश्वमेध यज्ञ, भगवान राम का वनवास, राम-सीता मिलन और लव-कुश से जुड़े प्रसंग मुख्य आकर्षण होंगे। आधुनिक तकनीक से लैस 3D इंस्टॉलेशन, साउंड-लाइट शो और इंटरएक्टिव मॉडल पर्यटकों को ऐसा अनुभव देंगे, मानो वे सीधे रामायण काल में पहुंच गए हों। इसके साथ ही वॉकवे, खूबसूरत गार्डन, बैठने की व्यवस्था, हाईटेक लाइटिंग और सुरक्षा सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार छात्रों के लिए यहां शैक्षिक भ्रमण और विशेष वर्कशॉप आयोजित कर इसे सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर