अयोध्या में आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, नए ट्रस्टी और महासचिव की नियुक्ति समेत कई बड़े फैसलों पर होगी चर्चा

  • 72d Ago 303 Views


अयोध्या से आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक आज आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में ट्रस्ट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और फैसले होने की संभावना है।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आज होने जा रही है। उम्मीद है कि इस बैठक में 6 जुलाई को हुई पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर मुहर लगाई जाएगी।

बैठक में ट्रस्ट के नियमों और विनियमों के तहत विभिन्न समितियों के पुनर्गठन पर भी फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा ट्रस्ट में खाली पड़े तीन ट्रस्टी पदों को भरने और नए महासचिव की नियुक्ति पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

बैठक का एक अहम एजेंडा राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ के चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देना भी है। इस फैसले को मंदिर के भविष्य के प्रशासनिक संचालन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं, यदि एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट बैठक शुरू होने तक ट्रस्ट को प्राप्त हो जाती है, तो उस पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

अब सभी की निगाहें इस बैठक पर टिकी हैं, क्योंकि यहां लिए जाने वाले फैसले श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के भविष्य और प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा तय कर सकते हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now