अयोध्या में 2 करोड़ की जमीन ठगी, 20 परिवारों को लगाई चपत, आरोपी फरार

  • 60 days ago
  • 276 views


अयोध्या के थाना कैंट क्षेत्र में जमीन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक प्रॉपर्टी डीलर पर करीब 20 परिवारों से लगभग 2 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगा है। मामला 14 कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित पराग डेयरी के पीछे का है, जहां आरोपी ताज मोहम्मद ने सरकारी नजूल भूमि को अपनी पुश्तैनी जमीन बताकर बेच दिया।

पीड़ितों के अनुसार, आरोपी ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर भरोसा दिलाया कि जमीन पूरी तरह वैध है। इसके बाद प्रत्येक परिवार से करीब 10-10 लाख रुपये वसूले गए। इतना ही नहीं, कई लोगों ने मकान निर्माण में भी लाखों रुपये खर्च कर दिए।

मामला तब खुला जब निर्माण कार्य के दौरान नजूल विभाग की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और विरोध में पीड़ित बुलडोजर के सामने लेट गए।

फिलहाल प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now