दंगल मेले में युवक की गोली मारकर हत्या, दो साल पुरानी रंजिश बनी वजह...
- 7h ago
उत्तराखंड के काशीपुर से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने वाला एक वीडियो सामने आया है। बिजली गुल होने पर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को मोमबत्ती की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं, जबकि अस्पताल ने इसे सिर्फ 10 मिनट की तकनीकी दिक्कत बताया ह
उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित एल.डी. भट्ट राजकीय चिकित्सालय में बिजली कटते ही ओपीडी अंधेरे में डूब गई। ऐसे में डॉक्टर ने मोमबत्ती जलाकर मरीजों की जांच की और पर्चे लिखे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे।
अस्पताल प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. दीक्षित ने सफाई देते हुए कहा कि अस्पताल में दो जनरेटर और पर्याप्त इनवर्टर उपलब्ध हैं। उनके अनुसार बिजली जाने के बाद बैकअप शुरू होने में करीब 10 मिनट का समय लगा, उसी दौरान यह वीडियो बनाया गया। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए ऑनलाइन यूपीएस लगाने की बात भी कही है।
वहीं, जिला प्रशासन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच का भरोसा दिया है। एसडीएम पंकज उपाध्याय ने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड के काशीपुर से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलने वाला एक वीडियो सामने आया है। बिजली गुल होने पर सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को मोमबत्ती की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं, जबकि अस्पताल ने इसे सिर्फ 10 मिनट की तकनीकी दिक्कत बताया ह उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर स्थित एल.डी. भट्ट राजकीय चिकित्सालय में बिजली कटते ही ओपीडी अंधेरे में डूब गई। ऐसे में डॉक्टर ने मोमबत्ती जलाकर मरीजों की जांच की और पर्चे लिखे। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे। अस्पताल प्रशासन की ओर से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस.के. दीक्षित ने सफाई देते हुए कहा कि अस्पताल में दो जनरेटर और पर्याप्त इनवर्टर उपलब्ध हैं। उनके अनुसार बिजली जाने के बाद बैकअप शुरू होने में करीब 10 मिनट का समय लगा, उसी दौरान यह वीडियो बनाया गया। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए ऑनलाइन यूपीएस लगाने की बात भी कही है। वहीं, जिला प्रशासन ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच का भरोसा दिया है। एसडीएम पंकज उपाध्याय ने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!