अलीगढ़ में गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार; 39 किलो गांजा व अवैध हथियार बरामद

  • 82 days ago
  • 244 views


अलीगढ़ के थाना क्वार्सी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 किलोग्राम अवैध गांजा, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस तथा गांजा बिक्री से प्राप्त ₹1,05,000 नकद बरामद किए हैं।

यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 384/2026 के तहत धारा 109(1)/132/3(5) बीएनएस, 3/25/27/35 आर्म्स एक्ट और 8/20 एनडीपीएस एक्ट में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में आफताब उर्फ कप्तान, नबील, अब्दुल्ला, बिलाल, शहरीन और गुड़िया शामिल हैं, जो सभी क्वार्सी क्षेत्र के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अन्य राज्यों से गांजा लाकर शहर में पुड़िया बनाकर ऊंचे दामों पर बेचते थे।

पुलिस अब इस गिरोह के फरार अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम को ₹25,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now