मां की हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया ₹26 हजार का जुर्माना...
- 15h ago
अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खेत में चारा काट रही महिलाओं को तमंचे के बल पर बदमाशों ने निशाना बनाया और जेवर लूटकर फरार हो गए।
मामला मडराक इलाके के भकरौला गांव का है, जहां खेत में चारा काट रहीं 9 महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि दो बाइक सवार बदमाश अचानक मौके पर पहुंचे और तमंचा दिखाकर महिलाओं में दहशत फैला दी।
डरी-सहमी महिलाओं के विरोध करने से पहले ही बदमाश उनके कुंडल और पायजेब लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खेत में चारा काट रही महिलाओं को तमंचे के बल पर बदमाशों ने निशाना बनाया और जेवर लूटकर फरार हो गए।मामला मडराक इलाके के भकरौला गांव का है, जहां खेत में चारा काट रहीं 9 महिलाओं के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि दो बाइक सवार बदमाश अचानक मौके पर पहुंचे और तमंचा दिखाकर महिलाओं में दहशत फैला दी। डरी-सहमी महिलाओं के विरोध करने से पहले ही बदमाश उनके कुंडल और पायजेब लूटकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!