अलीगढ़ के नए जिलाधिकारी बने अविनाश कुमार, संभाली जिले की कमान

  • 52 days ago
  • 374 views


अलीगढ़ में प्रशासनिक बदलाव के तहत उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के कर्मठ आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार ने नए जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

कार्यभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करता है। उन्होंने सकारात्मक पत्रकारिता को प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए महत्वपूर्ण बताया।

2013 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश कुमार, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक हैं। वे अपनी जमीनी कार्यशैली, तेज निर्णय क्षमता और परिणामोन्मुखी प्रशासन के लिए जाने जाते हैं।

अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने झांसी, बाराबंकी, हरदोई और गाजीपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में जिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दी हैं।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now