अधिक मास मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसपी ग्रामीण ने अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

  • 14h ago
  • 140 views


गोवर्धन में 17 मई से शुरू होने वाले अधिक मास मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।
इसी क्रम में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत की अध्यक्षता में गोवर्धन स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि मेले के दौरान आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने कहा कि अधिक मास मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और मेले को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूरी कर ली जाएं।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now