कोसीकलां मंडी में 17 लाख की धान खरीदकर व्यापारी फरार, करोड़ों की ठगी का आरोप
- 4h ago
अयोध्या के नाका चुंगी स्थित आबकारी विभाग के गोदाम परिसर में सोमवार दोपहर अचानक झाड़ियों में भीषण आग लग गई। आग कुछ ही मिनटों में तेज़ी से फैल गई और आसपास के क्षेत्र में घना धुआं छा गया, जिससे हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही गोदाम कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और जिला आबकारी विभाग को जानकारी दी। मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
अधिकारियों के अनुसार आग झाड़ियों तक ही सीमित रही और गोदाम के अंदर रखे शराब के स्टॉक तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जिला आबकारी अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"aba59aef-67b4-4e75-a369-6cdf830e02a3","external_id":null}