8 महीने से जमीन पैमाइश को भटक रहा किसान, कानूनगो पर रिश्वत और लापरवाही के गंभीर आरोप

  • 104d Ago 283 Views


हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव शहजादपुर में एक किसान पिछले 8 महीनों से अपनी जमीन की पैमाइश के लिए तहसील और राजस्व विभाग के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

पीड़ित देवेंद्र पाल ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर राजस्व विभाग के कानूनगो पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संबंधित कानूनगो उनकी जमीन की पैमाइश नहीं कर रहा है और मामले को लगातार टाल रहा है।

पीड़ित के अनुसार, जब भी कानूनगो गांव में आता है तो वह उनके घर भी आता है, जहां परिवार द्वारा उसका सम्मान और स्वागत किया जाता है, इसके बावजूद वह काम को आगे नहीं बढ़ा रहा है।

देवेंद्र पाल ने यह भी आरोप लगाया कि कानूनगो उनके परिवार से पैसे ले चुका है, लेकिन इसके बावजूद जमीन की पैमाइश नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत वह पहले ही जिलाधिकारी से कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में पीड़ित ने अधिकारियों को लिखित शिकायत देते हुए मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जल्द से जल्द जमीन की पैमाइश कराकर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now