रिफाइनरी नगर में धूमधाम से मनाया लोक आस्था का छठ महापर्व, उगते सूर्य को अर्घ्य...
- 13h ago
हाथरस में महज 500 रुपये को लेकर ऐसा विवाद हुआ, जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शराब के पैसे वापस मांगने पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
मामला हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर का है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से शराब के लिए दिए गए 500 रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हाथरस में महज 500 रुपये को लेकर ऐसा विवाद हुआ, जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शराब के पैसे वापस मांगने पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।मामला हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर का है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से शराब के लिए दिए गए 500 रुपये वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
Link copied successfully!