15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर बेचने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार; दुष्कर्म की धाराएं बढ़ीं

  • संवाददाता: कुलदीप
  • 2d Ago 171 Views


औरैया। थाना अयाना पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसे 40 हजार रुपये में बेचने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराएं भी जोड़ दी हैं।

पुलिस के अनुसार, बबाइन चौकी प्रभारी ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए जगतपुर गांव के बाहर हाईवे किनारे से मध्य प्रदेश के भिंड जनपद निवासी लवकुश और उसके साले गोलू उर्फ बबलू (निवासी शाहाबाद, कानपुर देहात) को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की लापता 15 वर्षीय किशोरी को सकुशल बरामद किया था। पूछताछ में किशोरी ने आरोप लगाया कि 30 अगस्त को लवकुश उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बाद में अपने साले गोलू को 40 हजार रुपये में बेच दिया। किशोरी ने दोनों पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है।

किशोरी के न्यायालय में दर्ज बयान के बाद पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं की बढ़ोतरी की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now