मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 1h ago
वृंदावन। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 के तहत शनिवार को प्रथम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जनपद मथुरा में परीक्षा के सफल आयोजन हेतु कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से एक केंद्र वृंदावन स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) को बनाया गया।वृंदावन केंद्र के आंकड़ों की बात करें तो यहाँ कुल 384 अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होना था।
इनमें से 302 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 82 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया।
प्रशासनिक जानकारी के अनुसार, यह भर्ती परीक्षा कुल तीन दिनों तक चलेगी, जिसे 06 पालियों में संपन्न कराया जाएगा। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी केंद्रों पर पुलिस बल और पर्यवेक्षक तैनात रहे।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"cbfaaadb-3d32-4a56-9a74-abf081c0367c","external_id":null}