भजन कुटिया के लिए खरीदा प्लॉट निकला फर्जी लाखों की महिला से ठगी 

  • 1 day ago
  • 210 views

वृंदावन जहाँ लोग अपना बुढ़ापा ठाकुर जी के चरणों में बिताने का सपना देखते हैं, लेकिन सावधान इसी आस्था का फायदा उठाकर भू-माफियाओं ने ठगी का मायाजाल बिछा रखा है। हरिद्वार से आई एक बुजुर्ग महिला की आँखों में वृंदावन में भजन कुटिया बनाने का सपना था, लेकिन उसे क्या पता था कि जिस प्लॉट के लिए वो अपनी जमा-पूंजी दे रही हैं, वो पहले ही किसी और को बेचा जा चुका है। 

दृश्यों में दिख रही ये बुजुर्ग महिला शोभा पालीवाल हैं, जो हरिद्वार से सिर्फ इसलिए वृंदावन आईं ताकि ठाकुर जी के चरणों में जीवन गुजार सकें।

लेकिन यहाँ उनका सामना हुआ तथाकथित प्रॉपर्टी डीलरों से आरोप है कि इन जालसाजों ने पहले उन्हें एक चमचमाता प्लॉट दिखाया, फाइव स्टार होटल में ठहराया और फिर शुरू हुआ रजिस्ट्री का खेल साल 2021 में जिस जमीन की रजिस्ट्री शोभा पालीवाल के नाम हुई, वो जमीन साल 2015 में ही किसी और को बेची जा चुकी थी।

मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता का आरोप है कि ये सब कुछ बिना रजिस्ट्री दफ्तर के बाबू और अधिकारियों की मिलीभगत के मुमकिन नहीं है। जिस प्लॉट की कीमत आज 90 लाख रुपये है, उस पर भू-माफिया कुंडली मारकर बैठे हैं।

अब पीड़िता ने SSP मथुरा से मांग की है कि दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट लगे और उनकी संपत्तियां कुर्क हों और इस पूरे जांच कराई जाए।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now