फलाहारी महाराज की भावुक अपील: प्रेमानंद महाराज से गौमाता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने की मांग

  • 74 days ago
  • 381 views


वृंदावन से जुड़ी एक भावनात्मक अपील सामने आई है, जिसमें फलाहारी महाराज ने संत प्रेमानंद महाराज से गौमाता को ‘राष्ट्रीय माता’ का दर्जा दिलाने के लिए पहल करने का आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दो मिनट का वीडियो जारी कर केंद्र सरकार से अनुरोध करें। उनका मानना है कि उनके करोड़ों अनुयायियों के समर्थन से यह मांग मजबूत होगी और सरकार भी इस पर विचार करने को बाध्य हो सकती है।

फलाहारी महाराज ने गौमाता को संपूर्ण विश्व की माता बताते हुए कहा कि यदि यह संदेश वैश्विक स्तर पर पहुंचे, तो गौ संरक्षण को नई दिशा मिल सकती है। उन्होंने ब्रज भूमि, राधा-कृष्ण की परंपरा और गौसेवा के महत्व का उल्लेख करते हुए वृंदावन में विश्व की सबसे बड़ी गौशाला स्थापित करने की मांग भी रखी है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now