मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 3h ago
वृंदावन। प्रख्यात अभिनेत्री और भरतनाट्यम नृत्यांगना सुधा चंद्रन ने अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान ब्रज की आध्यात्मिक ऊर्जा को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से भेंट कर जीवन में प्रेम और समभाव की शिक्षा ली।
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के बाद अभिनेत्री ने राधारमण, मदनमोहन और कालीदह जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण किया। कालिया मर्दन स्थल देख वे भावविभोर हो उठीं।
हेमा मालिनी के अभिनय और नृत्य को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए उन्होंने स्थानीय कलाकारों से शास्त्रीय नृत्य (क्लासिकल डांस) की परंपरा को जीवंत रखने का आह्वान किया।
सुधा चंद्रन ने कहा कि ब्रज की यह कला और ऊर्जा उन्हें बार-बार यहां खींच लाएगी।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"4306f3b0-1268-4694-a9a0-0856b2d64440","external_id":null}