रफ्तार का कहर: नशे में धुत युवकों की टक्कर से युवक की मौत, गर्भवती पत्नी का उजड़ा सुहाग

  • 74 days ago
  • 281 views


मथुरा के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके यानी एसएसपी दफ्तर के निकट हुए उस खौफनाक एक्सीडेंट ने आखिरकार एक जिंदगी को खत्म कर दिया। एक हफ्ते तक मौत से जंग लड़ने के बाद, पुष्पांजलि कॉलोनी के रहने वाले दीपक ने दम तोड़ दिया है। नशे में धुत पांच युवकों की रफ्तार और लापरवाही ने न सिर्फ दो कारों को मलबे का ढेर बनाया, बल्कि एक गर्भवती पत्नी के सिंदूर और एक मां के सहारे को हमेशा के लिए छीन लिया।

दृश्यों में दिख रहा ये लोहे का ढेर गवाही दे रहा है कि उस रात टक्कर कितनी भीषण रही होगी। बुधवार की रात एसएसपी कार्यालय के पास मौत गलत दिशा से दौड़ रही थी। नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही क्रेटा कार में ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि बलेनो कार का स्टेयरिंग और एयरबैग उखड़कर पीछे की सीट पर जा गिरे।

इस हादसे में घायल हुए पुष्पांजलि कॉलोनी निवासी दीपक पुत्र नंद किशोर की एक हफ्ते बाद इलाज के दौरान केडी हॉस्पिटल में मौत हो गई। जैसे ही दीपक की मौत खबर पर पहुंची तो दीपक की गर्भवती पत्नी और मां इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाईं और मौके पर ही बेसुध हो गईं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

बताया जा रहा है कि बीते बुधवार को नशे में धुत पांच दोस्त कार में सवार थे और उनकी बेकाबू रफ्तार ने सामने से आ रही कार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवती समेत 6 लोग खून से लथपथ हो गए थे। दीपक की मौत ने अब इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now