मथुरा के गोठा गांव में शराब की दुकान के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण

  • 75 days ago
  • 313 views


मथुरा के बल्देव ब्लॉक की ग्राम पंचायत गोठा में प्रस्तावित शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी और जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए दुकान खोलने के प्रस्ताव को तत्काल रद्द करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित शराब की दुकान मंदिर के पास खोली जा रही है, जिससे गांव का सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल प्रभावित होगा। साथ ही उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा पर असर और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका भी जताई है।

ग्रामीणों के अनुसार, शराब की दुकान खुलने से असामाजिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और खासकर शाम के समय महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा।

वहीं गांव की महिलाओं ने भी खुलकर विरोध जताते हुए साफ कहा है कि किसी भी कीमत पर गांव में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now