गर्मियों में बढ़ता हीट स्ट्रोक का खतरा – कैसे बचें, क्या करें?

  • 75 days ago
  • 65 views


नमस्कार, आप देख रहे हैं हमारा खास हेल्थ बुलेटिन। देशभर में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है और तापमान दिन प्रतिदिन बढ़ता नजर आ रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आ रहा है हीट स्ट्रोक का जो कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है। आखिर हीट स्ट्रोक क्या है? इसके लक्षण क्या हैं? और इससे कैसे बचा जा सकता है? देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट। तेज धूप, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान... गर्मी अब सिर्फ परेशानी नहीं बल्कि खतरा बन चुकी है।

हर साल सैकड़ों लोग लू और हीट स्ट्रोक की चपेट में आते हैं। हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर का तापमान अचानक 104 डिग्री फारेनहाइट या उससे ज्यादा हो जाए और शरीर खुद को ठंडा ना कर पाए।

हीट स्ट्रोक के आखिर लक्षण क्या होते हैं *
तेज बुखार जैसा महसूस होना * सिर दर्द और चक्कर आना * उल्टी या घबराहट * बेहोशी आना * सांस लेने में दिक्कत * शरीर में कमजोरी खास तौर पर किन लोगों को ज्यादा खतरा यह कह असर पड़ता है * बुजुर्ग * छोटे बच्चे * हार्ट और शुगर के मरीज * बाहर काम करने वाले मजदूर * डिहाइड्रेशन से परेशान लोग हम कैसे कर सकते हैं बचाव ? * दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें * खूब पानी पिएं * नींबू पानी, ORS, नारियल पानी लें * हल्के और सूती कपड़े पहनें * सिर को ढककर बाहर निकलें अगर किसी को हीट स्ट्रोक हो जाए तो क्या करना चाहिए * तुरंत छांव या ठंडी जगह पर लिटाएं * शरीर पर पानी डालें * कपड़े ढीले करें *

तुरंत डॉक्टर को दिखाएं गर्मी को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।

थोड़ी सी सावधानी आपको और आपके परिवार को सुरक्षित रख सकती है। फिलहाल इतना ही, हेल्थ से जुड़ी छोटी-छोटी बातों को देखने और समझने के लिए बने रहिए हमारे साथ और देखते रहिए अभी न्यूज़ धन्यवाद।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now