गांव में सनसनी: बुजुर्ग की घर के अंदर खून से सनी लाश मिली, हत्या की आशंका
- 46m ago
मथुरा में भीषण गर्मी के चलते बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना चुनौती बनता जा रहा है। बढ़ते तापमान और ओवरलोड के कारण ट्रांसफॉर्मर बार-बार फाल्ट और ब्रेकडाउन का शिकार हो रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।
इस समस्या से निपटने के लिए विद्युत निगम ने ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत ट्रांसफॉर्मरों के सामने कूलर लगाए जाएंगे, ताकि उनका तापमान नियंत्रित रहे और ट्रिपिंग की समस्या कम हो सके।
गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफॉर्मरों पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे उनके फुंकने का खतरा रहता है। ऐसे में कूलिंग सिस्टम विकसित कर उनकी कार्यक्षमता बनाए रखने की कोशिश की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग के मुताबिक, तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर कूलर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके लिए जरूरत के अनुसार कूलर किराए पर लेने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
अब जन्मदिन और सालगिरह के मौके पर अपनी शुभकामनाएं सिर्फ परिवार तक ही नहीं, बल्कि पूरे देश में पहुंचाएं
ABHI NEWS के माध्यम से फोटो, नाम और संदेश के साथ अपनी जानकारी प्रकाशित कराएं
Link copied successfully!
{"id":"119d4440-998d-474d-a297-6a43d0377bb7","external_id":null}