स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 10h ago
मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क पर चल रही एक बोलेरो गाड़ी अचानक आग का गोला बन गई। गाड़ी में सवार दो लोगों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, गांव डडीसरी निवासी राजेश राणा अपने साथी महेश (नगला खटोला) के साथ बोलेरो से कोसी की ओर जा रहे थे। शेरगढ़-कोसी मार्ग पर गांव हुसैनी के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई।
आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर