मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल

  • 3h ago
  • 85 views

अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के फजीतपुरी मोहल्ले में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया।

घायल को तुरंत टप्पल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान CHC परिसर में हड़कंप मच गया और गोली चलने की आवाज सुनकर डॉक्टर व स्टाफ ने खुद को OPD कक्ष में बंद कर लिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल जाना। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्र में एहतियातन पुलिस बल तैनात है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now