ट्रेन में विदेशी पर्यटक से अभद्रता का वीडियो हुआ वायरल

  • 47 days ago
  • 271 views


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह घटना आगरा आने वाली ट्रेन की है। वायरल पोस्ट के अनुसार, नई दिल्ली से आगरा आ रही ट्रेन संख्या 12616 में एक विदेशी पर्यटक के साथ अभद्रता की घटना सामने आई है।

बताया जा रहा है कि इंग्लैंड से आए एक पर्यटक को ट्रेन में एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति द्वारा परेशान किया गया। वीडियो में कथित तौर पर दिख रहा है कि आरोपी ने पर्यटक के साथ बदसलूकी की और अशोभनीय हरकतें कीं, जिससे ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री भी असहज हो गए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

कई यूजर्स रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की अभी तक 10 कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां का है। रेलवे प्रशासन या पुलिस की ओर से फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।



प्रशासन से मांग की जा रही है कि मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि घटना सही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही यात्रियों से अपील की जा रही है कि किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि अवश्य करें।

 

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now