लाठी-फावड़े चलाने वाले 9 हमलावर गिरफ्तार,खूनी संघर्ष से थर्राया था बरसाना 

  • 6h ago
  • 116 views

कान्हा की लाड़ली श्रीजी की नगरी बरसाना के ढवाला गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जमीन के एक टुकड़े के लिए दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। लाठी, डंडे, फावड़े और दरांती जो जिसके हाथ लगा, उसने एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। गांव में ऐसा खौफ फैला कि लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए। लेकिन अब बरसाना पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 9 लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

बताया गया कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर नेम सिंह और मोहनो पक्ष के लोग एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गए। सरेराह ईंट-पत्थर चले और धारदार हथियारों से हमला किया गया।हैरानी की बात ये है कि हमलावर एक-दूसरे को मारने के लिए गांव की गलियों में दौड़ते रहे, जिससे बुजुर्गों और बच्चों में भगदड़ मच गई।

दहशत ऐसी थी कि बस्ती के लोगों ने खुद को घरों में कैद कर लिया। इस उपद्रव में सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा था अब बरसाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए छापेमारी कर हत्या के प्रयास, बलवा और  संगीन धाराओं में वांछित इन 9 आरोपियों को दबोच लिया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दो पक्षों के नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें नेमो उर्फ नेम सिंह, बलराम उर्फ गंगाराम,शिब्बो, मोहनों, जगबीर, श्यामसुंदर, भगवान सिंह,भवन महेंद्र शामिल है।

YouTube चैनल को Subscribe करें

ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें

Subscribe Now