स्वीटी सुपारी परिवार की अनूठी पहल, स्व. सुरेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति में मेगा हेल्थ...
- 11h ago
थाना जमुनापार क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
शव वृंदावन रोड स्थित पवन हंस हेलीपैड के सामने नदी में उतराता हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना जमुनापार और पानीगांव पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जमुनापार थाना पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के थानों में भी गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है।
शव पानीगांव यमुना पुल से कुछ आगे जमुनापार क्षेत्र के दायरे में मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि यह दुर्घटना है,आत्महत्या या फिर कोई अन्य मामला।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर