मामूली विवाद बना खूनी झगड़ा, फायरिंग—युवक गोली लगने से घायल
- 1h ago
वृंदावन के केशीघाट पर हुए हालिया हादसे के बाद प्रशासन ने यमुना में नौका संचालन को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। नए सुरक्षा मानकों के तहत नाव, मोटरबोट और स्टीमर के पंजीकरण की प्रक्रिया लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। निर्धारित शुल्क के अनुसार नावों के लिए 1000 रुपये, मोटरबोट के लिए 5000 रुपये और स्टीमर के लिए 10000 रुपये तय किए गए हैं।
वर्तमान में लगभग 400 नावों में से 118 नाविक पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि बाकी को जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। नए नियमों के तहत बिना लाइफ जैकेट किसी भी यात्री को नाव में बैठाने पर रोक रहेगी और प्रत्येक नाव में 15 से 20 सवारियों की सीमा तय की गई है।
नाविकों ने नियमों का समर्थन करते हुए नगर निगम से घाटों की स्थिति सुधारने और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई है।
ताज़ा खबरों और वीडियो अपडेट के लिए अभी जुड़ें
Breaking News और अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर
{"id":"4dcf1330-c456-40ea-87ae-c56981127aaf","external_id":null}