स्मैक के विवाद में दोस्त को जिंदा कुएं में फेंका, 3 साल बाद मिला नरकंकाल;...
- 9h ago
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा दौरे के दौरान मथुरा-वृंदावन के विकास को लेकर बड़ी समीक्षा बैठक की। बैठक में रोपवे निर्माण, सड़क-रेल संयुक्त परियोजना, 4500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती, पार्किंग व्यवस्था और प्लास्टिक मुक्त मथुरा-वृंदावन समेत कई अहम फैसलों पर निर्देश दिए गए।
आगरा में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए मथुरा-वृंदावन के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने वृंदावन रोपवे परियोजना का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए। साथ ही मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर सड़क-रेल संयुक्त परियोजना को आगे बढ़ाने और पार्किंग सुविधाओं के विस्तार के लिए लैंड पूलिंग योजना तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने पीपीपी मॉडल पर आधुनिक पार्किंग विकसित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में मथुरा-वृंदावन में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए 4500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती, नया वृंदावन पुलिस सर्किल, एएसपी ट्रैफिक और एएसपी प्रोटोकॉल के पद सृजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन में चल रहे स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए दोनों नगरों को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता के साथ-साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की लगभग 700 करोड़ रुपये की सड़क, फ्लाईओवर और प्रमुख चौराहों के सुधार की योजना का भी प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके अलावा 50 छोटी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, तीर्थ मित्र नीति लागू करने तथा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।
समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, सांसद तेजवीर सिंह, विनोद अग्रवाल, महापौर, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों तथा ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं
ब्रेकिंग न्यूज़, वायरल वीडियो और हर बड़ी अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर