📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

https://www.abhinews.co.in/news/mathur-bhajap-karyalay-ke-bagal-me-badahali-jalabharav-ke-virodh-me-logon-ne-suru-ki-aniscitakalin-bhukh-haratal

मुड़िया मेले में पुलिस की लापरवाही का आरोप, हाथी दरवाजा पुलिस बूथ पर नहीं मिला कोई पुलिसकर्मी

  • 1 day ago
  • 198 views


 

मथुरा/गोवर्धन। विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेले के दौरान जहां लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए जाने का दावा किया जा रहा है, वहीं गोवर्धन के हाथी दरवाजा स्थित पुलिस बूथ पर पुलिसकर्मियों की अनुपस्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का आरोप है कि भीड़भाड़ के बीच हाथी दरवाजा पुलिस बूथ पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। ऐसे में यदि कोई अप्रिय घटना होती, तो श्रद्धालुओं को तत्काल पुलिस सहायता मिलना मुश्किल हो सकता था। इसे लेकर लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

मुड़िया पूर्णिमा मेले में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में प्रमुख मार्गों और पुलिस सहायता केंद्रों पर पुलिस बल की नियमित मौजूदगी को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी पुलिस बूथों पर हर समय पुलिसकर्मी तैनात रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। वहीं, प्रशासन की ओर से पूरे मेले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का दावा किया जा रहा है।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now