📢 WEBSITE BANNER & IMAGE ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE • Starting Just ₹100/Day • 📞 Call / WhatsApp: +91 7900659808

B R E A K I N G   N E W S : रमणरेती आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, 28 से 31 जुलाई तक होगा गुरु-शिष्य मिलन

  • 16h ago
  • 131 views


महावन (मथुरा)। गोकुल-महावन रोड स्थित कार्ष्णि रमणरेती आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। आश्रम परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग पांडाल तैयार किए जा रहे हैं। इस वर्ष गुरु-शिष्य मिलन समारोह 28 जुलाई से 31 जुलाई तक चार दिनों तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

रमणरेती आश्रम के मीडिया प्रभारी कार्ष्णि गोविंदानन्द महाराज ने बताया कि चार दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले शिष्य अपने निर्धारित दिवस पर गुरु महाराज की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को महावन, मथुरा, बलदेव, सादाबाद एवं आसपास के क्षेत्रों के सेवादार और शिष्य गुरु पूजन करेंगे। 29 जुलाई को संत ऋषिकुमार तथा मथुरा जनपद के श्रद्धालु गुरु महाराज की पूजा-अर्चना करेंगे।

30 जुलाई को आगरा, हाथरस, बरेली, अलीगढ़, बुलंदशहर, हरियाणा, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से आने वाले श्रद्धालु गुरु पूजन में शामिल होंगे। वहीं 31 जुलाई को गोवर्धन, राजस्थान, उत्तराखंड तथा देश के अन्य राज्यों से आने वाले शिष्य गुरु महाराज का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर आश्रम प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, विश्राम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है, ताकि सभी श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु महाराज के दर्शन एवं पूजन का लाभ प्राप्त कर सकें।

🔴 LIVE UPDATES

Abhi News YouTube चैनल को Subscribe करें

ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ताज़ा वीडियो सबसे पहले पाएं

▶ Subscribe Now